फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के कातिलों को मिले फांसी की सजा

विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज प्राणि विज्ञान विभाग में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात् - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। हैदराबाद में बेटी के कातिलों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से ऐसे मामलों में तत्काल सुनवाई व सजा का प्रावधान करके ही जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया एवं टीवी-सिनेमा पर ऐसे कार्यक्रम प्रतिबंधित किए जाएं जिनका समाज पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

अश्लील विज्ञापनों पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। एमएलके महाविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभाग में अमर उजाला के अपराजिता मुहिम के तहत संवाद में शिक्षक व छात्राओं ने घटना के प्रति कड़ा आक्रोश जताया। सबने कहा कि परिवारों में संस्कार की कमी व दूसरों के प्रति घटते सम्मान से समाज में ऐसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाएं तभी समाज का सही मायने में विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान 44 शपथ पत्र भी भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें