फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने हैदराबाद की घटना पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने हैदराबाद की घटना पर कड़ा आक्रोश जताया है। शिक्षकों ने स्कूलों में बच्चों के चरित्र निर्माण पर पढ़ाई और नौतिक शिक्षा पर आधारित कक्षाएं संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल को सौंपा है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल, जिला महामंत्री/शिक्षक विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार पांडेय, कुंवर अनूप सिंह, श्याम मनोहर तिवारी, अबुलैस, राकेश प्रताप सिंह व मोहीउद्दीन सिद्दीकी आदि ने एडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि सजा के कड़े प्रावधान न होने के चलते देशभर में आए दिन निर्भया कांड हो रहे हैं।
विज्ञापन

हैदराबाद, रांची व बिहार के बक्सर जैसे देश के तमाम स्थानों पर शर्मनाक घटनाएं बेटियों व महिलाओं को डराने का काम कर रही हैं। ऐसी घटनाएं मन को झकझोरती हैं और दिल का दुखाती हैं। समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए स्कूलों में बच्चों को पाठ्यक्रमों के साथ नौतिक शिक्षा एवं चरित्र निर्माण पर शिक्षित करने की नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें