फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अगले एक हफ्ते तक रोज चार से सात घंटे की बिजली कटौती

Mon, 14 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अनुरक्षण माह के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन से जुड़े विभिन्न फीडरों पर 15 से 21 सितंबर तक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग तिथियों में चार से सात घंटे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने संबंधित फीडरों पर कटौती की सूचना चस्पा कर दी है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 11 केवी सिविल लाइन फीडर बंद रहेगा। इससे नीलकोठी, अचलापुर, विकासखंड, बलरामपुर कार्यालय, दीक्षित कॉलोनी, माया होटल, सरयू नहर कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, टीवी टावर और स्टेडियम क्षेत्र प्रभावित होंगे। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक एसएसबी फीडर बंद रहेगा, जिससे नौवीं बटालियन और एसएसबी कैंपस की आपूर्ति प्रभावित होगी।

16 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक विशुनापुर फीडर तथा 33 केवी कोर्ट फीडर बंद रहेगा। इससे विशुनापुर, रोडवेज, काशीराम आवास, झारखंडी मंदिर, विश्वविद्यालय परिसर और न्यायालय परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 17 सितंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक विशुनापुर फीडर बंद रहेगा। 21 सितंबर तक अन्य फीडरों पर भी निर्धारित समय में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें