फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 5.37 लाख की साइबर ठगी, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फोन पे व गूगल पे से पांच लाख 46 हजार 736 रुपये की साइबर ठगी हुई है। साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करके ठगी के पूरे रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर नगर क्षेत्र के ग्राम कम्मरपुर निवासी शाहिद रजा ने 20 जनवरी को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 13 जनवरी को शाम 4:30 बजे मोबाइल की जांच की तो देखा कि खाते से फोन पे के जरिये पांच लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। साथ ही गूगल पे से भी 46 हजार 736 रुपये बैंक खाते से गायब थे। ऑनलाइन साइबर सेल पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना आरपी यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ठगी के पूरे रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। साइबर ठगी करने वालों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें