फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मगरमच्छ देखने उमड़ी भीड़, सुरक्षा इंतजाम नदारद

Fri, 11 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23- पचपेड़वा क्षेत्र के भगवानपुर जलाशय में मगरमच्छ देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
जरवा। भगवानपुर बैराज के निकट पानी से बाहर एक विशालकाय सरीसृप दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से लोग बैराज पर पहुंचे और सरीसृप की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे। हालांकि, मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों में चिंता भी दिखी।
विज्ञापन


तुलसीपुर से पहुंचे कलीम और ताहिर ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद वे मगरमच्छ देखने बैराज पर आए हैं। भोजपुर थारू निवासी मौलाना आफताब ने बताया कि खुले में पहली बार इतने बड़े सरीसृप को देखने की उत्सुकता उन्हें यहां खींच लाई। वहीं, भुसइलवा सोनपुर के सुनील, अजय और राहुल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद वे मौके पर पहुंचे।

भगवानपुर निवासी रघु और हफीज ने बताया कि वे सुबह बैराज के पास शौच के लिए आए थे। इसी दौरान उन्हें पानी से बाहर एक विशालकाय सरीसृप दिखाई दिया। शोर मचाने पर वह तुरंत पानी में चला गया। जनकपुर के आफताब, शमद और रोहित ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की शाम भी सरीसृप पानी से बाहर निकला था। इसके बावजूद अब तक न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सोमवार तक लगेगा जागरूकता बोर्ड

चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खंड के जेई संतोष कुमार ने बताया कि लोगों को सतर्क करने के लिए जागरूकता बोर्ड बनवाया गया है, जिसे सोमवार तक लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैराज पर अनधिकृत प्रवेश निषिद्ध का बोर्ड पहले से लगा हुआ है।

सोहेलवा जंगल के तुलसीपुर रेंज वनाधिकारी अमरजीत प्रसाद ने बताया कि यह सरीसृप वर्ग का जीव है और धूप सेंकने के लिए पानी से बाहर निकलना स्वाभाविक है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह मगरमच्छ है या घड़ियाल। दूरबीन से निरीक्षण कर इसकी पुष्टि की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैराज के आसपास का दलदली क्षेत्र, जंगल और जलाशय ऐसे जीवों का प्राकृतिक आवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें