फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार बीघे की फसल चौपट, किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बलरामपुर के इटवा रजवाहा नहर के सोलौनी माइनर कटने से खेतों में बह रहा नहर का पानी। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नहर की पटरी कटने से कई गांवों की एक हजार बीघे में लगी गन्ने व धान की फसल पानी में डूबने से चौपट हो गई है। किसानों ने शुक्रवार को फसल बर्बादी को लेकर सरयू नहर खंड दो के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को शिकायत भेजी है और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान रामबाबू, जवाहरलाल, पप्पू भारती, सीताराम, शम्सुल्लाह, हैतुल, अब्दुल्ला, विश्वनाथ, रमई यादव, गंगा प्रसाद, मोहम्मद इदरीश, अब्दुल हकीम व शहलाद आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरयू नहर खंड दो के इटवा रजवाहा नहर के सोलौनी माइनर कटने से नहर का पानी धान व गन्ने की फसल में भर गया जिससे फसलें डूब गई और बर्बाद हो गई है।
नहर विभाग की लापरवाही के खिलाफ पतकरपुर, परसिया, अहिरौला व मथुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में नहर का पानी भर गया जिससे हजारों बीघे फसल जलमग्न हो गई। नहर विभाग ने क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया। नहर के संचालन के लिए विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं है जिससे आए दिन नहर कटती रहती है और फसलें तबाह होती रहती है।
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को शिकायती पत्र भेजकर फसल नुकसान का मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सरयू नहर खंड दो के एसडीओ प्रकाश गौड़ ने किसानों से बताया कि जहां-जहां नहर कटी है उसको बांधने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। शीघ्र ही नहर के बहते हुए पानी को रोक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें