फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अक्तूबर में शुरू हो जाएगी क्रिटिकल केयर यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का संचालन अक्तूबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। क्रिटिकल केयर यूनिट का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था अक्तूबर तक सभी कार्य पूरा कर हैंडओवर करेगी।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों के इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में 28.20 करोड़ रुपये से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। 100 बेड वाले इस यूनिट को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक व आधुनिक संसाधनों से उपचार मुहैया कराया जाएगा। संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर तक कार्यदायी संस्था को काम पूरा करना है। स्वास्थ्य विभाग को यूनिट हैंडओवर होने के बाद संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें