फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोशाला में बंधे बछड़े पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के दरिहारपुर में रखवाली करते युवा।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बलरामपुर/महराजगंज तराई। गोशाला में बंधे बछड़े पर शनिवार की रात करीब 11 बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में घायल बछड़े की मौत हो गई। जानवरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए। ग्रामीणों की मदद से शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सोहेलवा जंगल के बरहवा रेंज स्थित ग्राम दरिहारपुर में रामसूरत की गोशाला में शनिवार की रात तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया। रामसूरत ने बताया कि हमले में बछड़े की मौत हो गई। जानवरों के चिल्लाने पर गांव के कुत्ते भौंकने लगे। गांव के कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया की घर के पास कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर छत पर गए। टॉर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा।
ग्राम प्रधान नंदकुमार वर्मा, प्रताप, मेवालाल, राजेश जायसवाल व मंगल देव यादव ने बताया कि तेंदुए को पकड़वाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को फोन से सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर रखवाली की। बरहवा रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने व समूह में खेती का कार्य करने की सलाह दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें