फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गला घोंटकर हत्या-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवती की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन


बलरामपुर। घर से शुक्रवार को लापता हुई युवती का शव शनिवार को संदिग्ध हालत में गन्ने के खेत में मिला है। पुलिस का कहना है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष देहात संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती का शव शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर गन्ने के खेत में देखा। मृतका के परिवारीजन बता रहे है कि युवती गत शुक्रवार को ही घर से लापता थी।
विज्ञापन


परिवारीजन युवती की तलाश में जुटे हुए थे कि अचानक उसका शव गन्ने के खेत में संदिग्ध हालत में मिला है। ऐसा लग रहा है कि युवती की हत्या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई है। मृतका के पिता ने एक युवक पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि युवती के हत्या के पीछे आशनाई का चक्कर था। युवक ने ही बेटी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी है। पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर भी दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें