फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालेबाज प्रधान को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोटालेबाज प्रधान को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन


बलरामपुर। नाबालिग बेटे व भतीजे के नाम से जाब कार्ड बनवाकर मनरेगा मजदूरी हड़पने व अन्य विकास कार्यों में हेराफेरी करने वाले ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम प्रधान के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को देहात थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राम दुल्हापुर निवासी संतोष कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान वाजिद अली द्वारा मनरेगा योजना व अन्य विकास कार्यों में धोखाधड़ी करने की शिकायत न्यायालय में की थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने अपने नाबालिग बेटे मेहताब आलम व भतीजे अशफाक अहमद के नाम मनरेगा योजना का जॉब कार्ड बनवाकर सरकारी धन हड़प लिया था। इसके अलावा गांव में कई अन्य विकास कार्य भी ग्राम प्रधान ने केवल कागजो में दर्शाकर सरकारी धन की बंदरबांट की थी।
विज्ञापन


शिकायत में ग्राम प्रधान पर करीब एक लाख 45 हजार रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें