फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाने के विवाद में पति ने पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना नहीं बनाने पर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन

जिगनाघाट गांव का मामला, चौकीदार की तहरीर पर पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
उतरौला-बलरामपुर। खाना बनाने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने चारपाई की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिगनाघाट निवासी बहरैची अपनी पत्नी दुुखीवती (35) के साथ घर पर रहता था। बताया जाता है कि कुछ साल पहले बहरैची पत्नी दुखवती को झारखंड से लाया था। शनिवार शाम वह घर लौटा तो दुखीवती ने खाना नहीं बनाया था। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बहरैची ने आपा खो दिया और पहले पत्नी को बुरी तरह से पीटा और बाद में चारपाई की रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। रविवार को गांव के चौकीदार ज्ञान बहादुर ने मामले की सूचना उतरौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकीदार की ही तहरीर पर आरोपी पति बहरैची के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें