फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइउ सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को लूटा
विज्ञापन

बलरामपुर। जिले की कानून-व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। गुरुवार को दिन में करीब सवा दो बजे दो बदमाशों ने महिला के गले पर तमंचा लगाकर जेवर लूट लिया और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती निकट गीता नर्सिंग होम के निकट रहने वाली नंदनी देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह बड़ा पुल के पास स्थित घर से कपड़ा लेने जा रही थी। रास्ते में संजीवनी नर्सिंग होम के पास पीछे से आकर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। नंदनी के मुताबिक बदमाशों ने उनके गले से तमंचा सटा दिया और मंगलसूत्र, कान की झुमकी तथा हाथ की अंगूठी छीन ली और पैदल ही गली की तरफ फरार हो गए। नंदनी की तहरीर पर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी नीतेश सिंह तथा नगर कोतवाल आरएस तिवारी ने मामले की पड़ताल की। अधिकारियों ने घटनास्थल के पास एक कोचिंग संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी तलाशा लेकिन घटना से संबंधित कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है। नगर कोतवाल ने बताया कि इतने व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े जिस घटना की बात की जा रही है वह उन्हें हजम नहीं हो रही है। पीड़िता की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही सच का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें