फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से चोरों ने उड़ाई 15 हजार रुपए नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से चोरों ने उड़ाई 15 हजार रुपये नकदी
विज्ञापन

- 50 हजार के बर्तन भी किए पार, दी तहरीर
गोंडा। पांडेय बाजार में बुधवार की देर रात चोरों ने बर्तन की एक दुकान के दरवाजे का ताला तोड़ डाला। चोरों ने दुकान के काउंटर में रखी 15 हजार रुपये नकदी व 50 हजार रुपये के बर्तन पार कर दिए। इस मामले में दुकानदार ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के पांडेय बाजार के रहने वाले पंकज कसेरा ने बताया कि वह बाजार में ही बर्तन की दुकान करते हैं। बुधवार की रात दुकान के दरवाजे में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। तभी देर रात चोरों ने दुकान के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और काउंटर में रखी 15 हजार रुपये नकदी व पीतल, फूल, तांबा व गिलेट के बर्तन लेकर फरार हो गए। पंकज ने बताया कि चोरी गए बर्तन की कीमत 50 हजार रुपए है। इस मामले में पंकज कसेरा ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल नगर सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें