फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर- आग में 37 परिवारों की घर गृहस्थी हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आग में 37 परिवारों की घर गृहस्थी राख

बलरामपुर। तीन गांवों में अज्ञात कारणों से लगी आग ने 37 परिवारों को तबाह कर दिया। आग में जहां घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पोल्ट्री फार्म में लगी आग में एक हजार मुर्गियां भी जिंदा जल गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग की ये घटनाएं ललिया, तुलसीपुर और उतरौला क्षेत्रों में हुईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ललिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर कला में गुरुवार देर रात गांव के गुड्डूू विश्वकर्मा के घर बेटी की शादी थी। बारात दरवाजे पर पहुंची थी कि गुड्डूू के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

तेज हवा के चलते आग ने गुड्डू के पड़ोसी ओमकार, पत्तर, राघव, चन्द्रप्रकाश, बवाली, अशोक, शिव कुमार, हनुमान, छोटकऊ, रंगीला, नूरअली, शमशाद, इरशाद, छब्बन, कल्लू, लाखन, समीउल्ला, छम्मी, बड़कऊ, कमला प्रसाद, कृष्ण मोहन व मनीराम समेत 20 लोगों के घरों को अपन चपेट में ले लिया।

इन परिवारों की घर गृहस्थी जलकर राख हो गई। ओमकार के घर दो दिन पहले गौना था। आग ने गौने के सारा सामान व घर में रखी 60 हजार नकदी भी जलाकर राख कर दी। बड़कऊ की एक मवेशी भी आग में जल गया है।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने रात में ही गांव पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया तथा आर्थिक मदद प्रदान की।

शुक्रवार सुबह तुलसीपुर थाना क्षेत्र में चौहत्तर कला गांव में हनुमान के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में रामदास, रामफेरे, हनुमान, कन्हैया, रामप्रसाद, बेचू, अवधेश, मौजू, रामतीरथ, गुल्ले, लोकनाथ, देव नारायण व प्यारे समेत 13 घरों को राख कर दिया।

एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने गांव में पहुंचकर पीड़ितों की मदद की। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मधपुर गांव में शुक्रवार को रामतीरथ के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग में सीताराम, रिजवान व फैजान की घर गृहस्थी तथा बगल में स्थित कादिर का पोल्ट्री फार्म भी जलकर राख हो गया। पोल्ट्री फार्म में एक हजार मुर्गियां भी आग में जलकर मर गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है।

तीन बेटियों के शादी के अरमान भी आग में जले

आग की इन घटनाओं में तीन बेटियों के शादी के अरमान भी जलकर राख हो गए। अकबरपुर कला गांव में गुरुवार रात गुड्डू विश्वकर्मा के घर बेटी की बारात के स्वागत में गाए जा रहे मंगलगीत अचानक चीखों में बदल गए।

आग में घर 50 हजार रुपये नकदी समेत शादी का सारा सामान राख हो गया। दरवाजे पर पहुंची बारात के स्वागत के लिए घर में कुछ नहीं बचा। वर पक्ष के लोग भी इस हादसे से अवाक थे।

उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और देर रात वैदिक रीति-रिवाज से बेटी की शादी करा दी। गांव के लोग भी गुड्डूू की मदद में आगे आ गए। रामजी अवस्थी की अगुवाई में ग्रामीणों में आनन-फानन बारातियों के स्वागत तथा भोजन की व्यवस्था कराई।

जिससे जो बन सका उसने यथा संभव मदद की। गुड्डू का कहना है कि गांव के लोगों ने आपदा के बीच उनकी बेटी में जो मदद की है उसके लिए वह आजीवन आभारी रहेंगे। ओमकार के घर दो दिन पहले गौना था। आग ने गौने के सारा सामान राख कर दिया।

इसी तरह शुक्रवार सुबह तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चौहत्तरकलां गांव में राम दास के बेटी की बारात को नाश्ता कराकर विदा करने की तैयारी चल ही रही थी कि इसी बीच लगी आग ने बेटी की शादी के सारे अरमान राख कर दिए। रामदास व उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


वह लोग कह रहे थे कि अब बारातियों को नाश्ता कैसे कराएंगे। विदाई का सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। मौके पर पहंचे तुलसीपुर एसडीएम एसके त्रिपाठी ने रामदास की मदद के तरफ हाथ बढ़ाया।

एसडीएम की दरियादिली देखते ही गांव के लोग आगे आ गए। इन लोगों ने न केवल बारातियों की आवभगत की बल्कि यथासंभव मदद कर रामदास की बेटी को विदा भी कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें