फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में किशोर घायल
विज्ञापन


हरैया सतघरवा-बलरामपुर। सोहेलवा सेंचुरी के बनकटवा रेंज स्थित ग्राम बिनुहनीकला के मजरा दोंदरा में शुक्रवार रात घर में सो रहे किशोर पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। किशोर को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग की टीम छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार ग्राम दोंदरा निवासी मोहम्मद सईद का पुत्र अरमान अली (12) शुक्रवार रात घर के अंदर सो रहा था। रात करीब 12 बजे जंगल से चलकर गांव में घुसे तेंदुए ने अरमान अली पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


अरमान अली के पेट में तेंदुए के पंजे लगे है। अरमान के शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को गांव से भगाया। घायल अरमान को प्रधान प्रतिनिधि मोहर्रम अली ने सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


अरमान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बनकटवा रेंजर तिलकराम आर्य ने बताया कि गांव में वन दरोगा राधेश्याम व वन रक्षक जमील अहमद को भेजकर मामले की छानबीन कराई जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें