फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की लखनऊ में होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की लखनऊ में गहन समीक्षा होगी। जिले के आला अधिकारी लखनऊ में 12 जून से होने वाली तीन दिवसीस समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन



यय विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था में खामियां मिलने पर गाज गिरने की आशंका जताई जा रही है। समीक्षा बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के संचालन पर विशेष फोकस रहेगा। सीएम की समीक्षा बैठक को लेकर विभागीय अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।


डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा, सीडीओ अमनदीप डुली व डीएसटीओ ओमकार सिंह 12 जून की समीक्षा बैठक में सीएम के समक्ष जिले के विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सीएम के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अपर सांख्यकी अधिकारी पीआर सिंह व विनय कुमार वर्मा रिपोर्ट तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन



इस रिपोर्ट में महिला अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, अपराधियों, भू-माफियाओं व अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, स्वच्छता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय व ग्रामीण के तहत सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण एवं प्रयोग, निराश्रित गोवंश के लिए गो आश्रय स्थलों के निर्माण एवं संचालन, प्रधानमंत्री आवास योजना व आयुष्मान योजनाओं की प्रगति शामिल है।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, सभी प्रकार की पेंशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास, सभी छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पेयजल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशनकार्ड, सड़कों के निर्माण व मरम्मत की प्रगति, विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर बदलने व दुरुस्त करने, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण, गन्ना मूल्य भुगतान आदि की भी गहन समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें