फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पदयात्रा कर भाजपाईयों ने टटोली मतदाताओं की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा के पदयात्रा अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। जिले भर में भाजपा नेताओं ने पदयात्रा निकाल कर मतदाताओं की नब्ज टटोली। इस दौरान भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी। लाभार्थियों से मिलकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में गांधी स्मृति पदयात्रा भाजपा कार्यालय अटल भवन से रवाना हुई। विधायक व अन्य भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यो से अवगत कराते हुए उपलब्धियां गिनाई। पदयात्रा में जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, अभिषेक द्विवेदी, बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह, अजय कृष्ण पांडेय, शिव प्रताप सिंह, मंजू तिवारी, अंकिता निधि सिंह व डॉ. प्रांजल त्रिपाठी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में जिला महामंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता परमजीत सिंह, अजय सैनी, विजय सिंह, राजेंद्र प्रसाद ओझा, जगदंबा ठाकुर आदि के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विष्णू देव गुप्ता, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मन्नू तिवारी व बृजगोपाल पांडेय आदि के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर लोगों से संपर्क किया गया।
विज्ञापन


तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने पदयात्रा का शुभारंभ जोगियाकला गांव के अटल चौराहा से किया। पदयात्रा में हुकुम सिंह, जनमेजय सिंह, सुशील तिवारी व शिव प्रताप यादव सहित तमाम लोग शामिल रहे।

इसी तरह उतरौला विधानसभा क्षेत्र में गांधी स्मृति पदयात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने भाजपा कार्यालय से किया। पदयात्रा में राम दयाल यादव, अंकुर गुप्ता, सीबी माथुर व महेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें