फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर ट्रिपलिंग में हादसा, एक की मौत
विज्ञापन



बलरामपुर। बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


भगवतीगंज में सीसीटीवी लगाकर रविवार दोपहर लौट रहे बाइक सवार मोहल्ला गोविंद बाग निवासी ताहिर (22), नसीम (23) तथा मोहल्ला नौशहरा निवासी अमन वाल्मीकि (20) ज्योति टॉकीज के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए।


हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान नसीम की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन



तीनों बाइक सवार सदर तहसील के सामने स्थित एक दुकान में काम करते थे। घटना की सूचना पाते ही दुकानदार के साथ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायलों का बेहतर इलाज करने का निर्देश विधायक ने दिया। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें