फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पसंद की बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुरदयालडिहवा गांव में दहेज में मनपसंद की बाइक न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उतरौला क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर बुजुर्ग निवासी गंगाराम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि करीब एक साल पहले उसने अपनी बेटी इंदिरा देवी (23) की शादी गुरदयालडिहवा निवासी विष्णु दयाल से की थी। शादी में बाइक के साथ ही सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया गया था। मगर दहेज से नाखुश ससुरालीजन अपाचे बाइक की मांग कर रहे थे। गंगाराम का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले इंदिरा को प्रताड़ित करते थे। गत 24 अप्रैल की शाम पति, सास तथा अन्य ससुरालीजनों ने इंदिरा की गला दबाकर हत्या कर दी।
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि गंगाराम की तहरीर पर मृतका के पति विष्णु दयाल, सास सोना देवी, प्रभु दयाल, उसकी पत्नी नाम अज्ञात, रामदयाल तथा ननद गीता देवी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें