बलरामपुर। ऑपरेशन तमंचा के तहत देहात कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। कोतवाली में मंगलवार को सीओ सिटी वरुण मिश्र ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। युवक ने सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल की थी।
सीओ सिटी ने बताया कि एसपी हेमंत कुटियाल की तरफ से अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन तमंचा एएसपी अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा है। सीओ सिटी की निगरानी में देहात कोतवाली की पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एसयूजी टीम के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल लहरा रहा है। मुखबिर की सूचना पर देहात कोतवाली के भलुहिया कोइलिहा निवासी शिवा उर्फ विराज उपाध्याय को एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ फूडीज रेस्टोरेंट के पास गिरफ्तार किया गया।
शिवा ने पूछताछ में पिस्टल प्राप्त करने का स्रोत राज कुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता को बताया। इसके यहां आठ साल से कार्य कर रहा है। शिवा की निशानदेही पर छोटा धुसाह निवासी राज कुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता को एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय रवाना किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम स्वाट प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव, एसओजी इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य, सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रहास मिश्र, एसआई कर्मवीर सिंह, मुख्य आरक्षी बिरजू कुमार व आरक्षी रोहित शुक्ला को एसपी ने बधाई दी है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली विद्या सागर वर्मा, एसआई राणा प्रताप सिंह, संजय निषाद व रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद