फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: होली-ठिठोली में अबीर-गुलाल के साथ मचाया धमाल

Sat, 23 Mar 2024 01:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिटी पैलेस स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को होली ठिठोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुई खूब धमाल मचाया। इस दौरान आयोजन समिति की तरफ से समाजसेवा व धार्मिक आयोजनों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान आयोजित काव्य पाठ में मौजूद कवियों ने अपनी चुटीली रचनाएं प्रस्तुत कर खूब तालियां भी बटोरी।
विज्ञापन

होली महोत्सव समिति द्वारा आयोजित होली ठिठोली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह ने किया। समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। लोगों को एक-दूसरों को अबीर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समिति की तरफ से देवेश मिश्र को मूर्खाधिराज एवं राजेश्वरी सोनी को मूर्खाधिपति के अलंकार से नवाजा गया।
इस दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षिक सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, अविनाश मिश्र, भानु प्रकाश तिवारी, राजेंद्र गुप्ता पप्पू, हरिहरबाबा, वेदप्रकाश व अमित त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें वीर रस के कवि सुरेश सैनिक, श्रेयस त्रिपाठी, हास्य रस के राहुल यादव, देवेश मिश्र व अंकिता आजाद ने काव्य पाठ करके खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में राधेश्याम मिश्र, संजय शर्मा, अंबरीष शुक्ल, रमेश पाहवा, रघुनाथ अग्रवाल, सुनील कसेरा, कृष्ण गोपाल गुप्त, शुभेंद्र गौरव मिश्र, संजय शुक्ल, निशांत चौहान व रजत पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें