फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाल श्रम, शोषण और तस्करी पर होगी सख्ती, हर गांव में बढ़ेगी बच्चों की सुरक्षा

Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ।-स्रोत : विभ
विज्ञापन
महराजगंज तराई। मिशन वात्सल्य के तहत गठित ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में बाल श्रम, बाल यौन शोषण, मानव तस्करी, पलायन और बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। स्कूल से बाहर बच्चों का नामांकन कराने और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण सुनिश्चित करना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों और परिवारों तक पहुंच सके।

खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार आर्य ने मिशन वात्सल्य के उद्देश्यों और समिति की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी विनय चौधरी ने विद्यालय से बाहर बच्चों को चिह्नित कर उनका प्रवेश सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


ब्लॉक समन्वयक राधेश्याम कृष्ण कुमार ने कहा कि लावारिस नवजात मिलने पर तत्काल 112, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल संरक्षण समिति को सूचना देना अनिवार्य है।

बैठक में कार्यक्रम अधिकारी आलोक सिंह, ध्यानशंकर त्रिपाठी, उपेंद्र चौहान, रमेश कुमार वर्मा, अन्नू श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, प्रतिमा सिंह, शीला देवी, मांडवी और ऊषा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें