फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक बनने के लिए 60 ने कराई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने के लिए 60 अभ्यर्थियों ने सोमवार को पहले दिन काउंसिलिंग कराई। बेसिक शिक्षा विभाग परिसर के दो काउंटरों पर अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की गई। काउंसिलिंग आज भी होगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के तृतीय चरण में आरक्षण व मेरिट के आधार पर चयनित महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के अभिलेखों की काउंसिलिंग सोमवार को शुरू की गई। दो दिवसीय काउंसिलिंग के पहले दिन बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में बने दो काउंटरों पर अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच हुई।
पहले काउंटर पर बीईओ गैड़ास बुजुर्ग रविशंकर उपाध्याय व डॉयट प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा और दूसरे काउंटर पर बीईओ सतीश कुमार व डॉयट प्रवक्ता आशीष कुमार मौर्य की टीम ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच पड़ताल की। डीसी निरंकार पांडेय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वरिष्ठ सहायक रक्षाराम ने बताया कि दो दिवसीय काउंसिलिंग में 42 पुरुष, 39 महिला और सात विशेष आरक्षण महिला व पुरुष के अभ्यर्थी शामिल होंगे। विशेष आरक्षण में छह पुरुष व एक महिला अभ्यर्थी को शामिल किया जाएगा। पहले दिन 35 पुरुषों और 25 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है। दूसरे दिन बाकी बचे 13 पुरुष व 15 महिला अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें