फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में जड़ा ताला

Tue, 23 Dec 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर नगर पालिका गेट पर ताला लगाकर विरोध जताते सभासद।
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर मंगलवार को सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभासदों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर ईओ द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के मनमानी कार्रवाई की जा रही है। लोगों के घरों और दुकानों के सामने बनी सीढ़ियां, छज्जे और टिनशेड अचानक तोड़ दिए जा रहे हैं, जिससे जनता में नाराजगी है। सभासद राघवेंद्र कांत सिंह ने कहा कि इस तरह की तानाशाही से जनता का भरोसा टूट रहा है। जनप्रतिनिधियों की छवि भी प्रभावित हो रही है।

सभासद नंदलाल तिवारी ने आरोप लगाया कि पूरा अभियान बिना किसी रोस्टर और सभासदों को विश्वास में लिए चलाया जा रहा है। न तो पहले से कोई सूचना दी गई और न ही वार्ड प्रतिनिधियों से कोई चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यदि सभासदों को जानकारी होती तो वे समय रहते अपने-अपने वार्ड के लोगों को सचेत कर सकते थे। अनावश्यक टकराव से बचा जा सकता था।
विज्ञापन


सब्जी मंडी वार्ड के सभासद चिंटू गुप्ता ने ईओ पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया। कहा कि अतिक्रमण अभियान को लेकर बातचीत के दौरान ईओ ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस बुलाकर मौके से हटवा दिया। निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के बावजूद मोहल्ले के लोगों के सामने उनका अपमान किया गया, जिससे वह आहत हैं।

सूचना मिलने पर सदर एसडीएम हेमंत गुप्त नगर पालिका पहुंचे और गेट का ताला खुलवाया। इसके बाद उन्होंने सभासदों और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। इस अवसर पर मनीष तिवारी, सोनू साहू व कुमैल अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें