फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज की जांच करने वाली पैथॉलाजी व नर्सिंग होम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। गेड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में बीते शुक्रवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज की जांच करने वाली दो पैथालॉजी और इलाज करने वाले नर्सिंग होम को प्रशासन ने सील कर दिया है। मरीज के संपर्क में आए 32 लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना प्रोटोकाल के मुताबिक अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों मुंबई से गेड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में आया एक व्यक्ति बीमार हुआ। सीएचसी उतरौला अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि यह व्यक्ति अपने ननिहाल आया था। तबियत खराब होने पर परिवारीजन उसे उतरौला ले आए। यहां रजा क्लीनिक में उसे डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर की सलाह पर जनता डायग्नोस्टिक सेंटर व नेशनल डायग्नोस्टिक सेंटर पर उसकी जांच भी की गई। हालत में सुधार न होने पर परिवारीजन उसे लेकर केजीएमयू लखनऊ चले गए।
लखनऊ में जांच के बाद यह मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला। मामले की जानकारी होते ही मरीज की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की गई। उसके बाद जनता डायग्नोस्टिक सेंटर व रजा क्लीनिक को सील कर दिया गया। मरीज के संपर्क में आए उसके सगे संबंधियों और इलाज व जांच करने वाले कुल 32 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सभी का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें