फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में कोरोना के मिले सात पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रविवार व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पचपेड़वा, बलरामपुर के मोहल्ला खलवा, सादुल्लाहनगर, महुआ इब्राहिम श्रीदत्तगंज, पचपेड़वा में एक-एक तथा सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में मणिपुर शिवपुरा व बलरामपुर के पहलवारा मोहल्ले में एक-एक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। इन लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 13 लोगों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1748 हो गई है। 1622 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 100 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें