बलरामपुर। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। मंगलवार जिले में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मिले व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया है। व्यक्ति के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों की जागरुकता एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के कारण कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। मंगलवार को पचपेड़वा में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मिले व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 7481 हो गई है। 7338 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 137 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 5 है।