फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के चार कर्मचारी सहित बलरामपुर में 22 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी के चार कर्मचारी व एक स्टॉफ नर्स सहित 22 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 233 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार की रात व मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 22 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इनमें से पीडब्ल्यूडी के चार कर्मचारी व एक स्टॉफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र के तुलसीपार्क से एक, खलवा से तीन, पुरैनिया तालाब से तीन, सब्जी मंडी वार्ड से तीन व पूरबटोला से दो, श्रीदत्तगंज ब्लॉक से दो व उतरौला ब्लॉक से तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर में शिफ्ट किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 233 हो गई है। इनमें से 124 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। सात लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 102 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें