फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में व्यवसायी की मौत, 18 और मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोविड 19 का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार को नगर के एक लोहा व्यवसायी की इलाज के दौरान लेवल-3 हॉस्पिटल बाराबंकी में मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या जिले में सात हो गई है। रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में टीबी क्लीनिक के एक कर्मचारी सहित 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए नगर के एक लोहा व्यवसाई की गंभीर हालत के चलते लेवल-3 हॉस्पिटल बाराबंकी में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह लोहा व्यवसाई की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या सात हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 18 लोग पॉजिटिव पाए गए है। नगर क्षेत्र में पॉजिटिव पाए गए 12 लोगों में से एक टीबी क्लीनिक का कर्मचारी सहित नई बाजार के 9, पुरैनिया तालाब का एक व विशुनापुर का एक व्यक्ति शामिल है। इसके अतिरिक्त गैसड़ी से दो, श्रीदत्तगंज से दो व उतरौला से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। एसीएमओ ने नगर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोगों से कोविड 19 के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किए जाने की अपील की है। उन्होंने अपील किया है कि बिना वजह घर से बाहर न निकले। आवश्यक काम से यदि बाहर निकलना है तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज भी करते रहें।
विज्ञापन

दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती दो कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि स्वस्थ होने वाले दोनों मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 211 हो गई है। 124 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। सात मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 80 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें