फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

577 परीक्षकों ने पहले दिन जांचीं 10,299 कापियां

विज्ञापन
फोटो-5 व 6-बलरामपुर के मूल्यांकन केंद्र एमपीपी इंटर कालेज का निरीक्षण करते डीआईओएस गोविंद राम।-सं? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य रविवार को शुरू करा दिया गया। संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज के 32 कमरों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियां जांची जा रही हैं। पहले दिन 577 परीक्षकों ने 10,299 कॉपियां जांची हैं। डीआईओएस ने औचक निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया और सभी परीक्षकों को बेहतर ढंग से कॉपियों को जांचने की जिम्मेदारी सौंपी। संकलन केंद्र पर यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में विभिन्न विषयों की कुल 1,58,144 कॉपियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस/संकलन केंद्र के नियंत्रक गोविंद राम ने एमपीपी इंटर कॉलेज पहुंचकर यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। प्रधानाचार्य एमपीपी इंटर कॉलेज/उप नियंत्रक राकेश प्रताप सिंह व शिक्षक/सह उप नियंत्रक सुरेश कुमार यादव ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का ब्योरा डीआईओएस के समक्ष प्रस्तुत किया। हाईस्कूल में 45 प्रधान परीक्षकों व 324 परीक्षकों से रविवार को 7,511 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया। इंटरमीडिएट में 35 प्रधान परीक्षकों व 173 परीक्षकों ने 2,788 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली। संकलन केंद्र के 32 कमरों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। डीआईओएस ने सभी कमरों का औचक निरीक्षण कर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया।
उप नियंत्रक व सह उप नियंत्रक को सभी कमरों में पेयजल इंतजाम कराने और नियमित साफ-सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी। राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय भी संकलन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य की निगरानी में डटे रहे। इंटरमीडिएट के कोठार प्रभारी राम आशीष वरुण व मदनलाल और हाईस्कूल के कोठार प्रभारी डॉ. दीपक साहू व आनंद प्रताप सिंह को सभी परीक्षकों को कापियां मुहैया कराने की जिम्मेदारी डीआईओएस ने सौंपी है। शिक्षक राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव व जेके मिश्र परीक्षकों के पत्राचार से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें