फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किसानों से संपर्क कर रोज 300 क्विंटल धान की करें खरीद

विज्ञापन
बलरामपुर के कौवापुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एडीएम ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। सुविधाओं का जायजा लेने के लिए एडीएम ज्योति राय ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्य से कम खरीदारी पर नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करते हुए प्रतिदिन कम से कम 300 क्विंटल धान की खरीदारी करने का निर्देश दिया। खुले में रखी धान की बोरियों को तिरपाल से ढकने की बात कही।
विज्ञापन

एडीएम ने सबसे पहले कौवापुर में पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर 1200 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। 20 किसानों ने 166.80 मीट्रिक टन धान बेचा है। डेढ़ महीने में यहां पर लक्ष्य के सापेक्ष महज 13.90 प्रतिशत ही खरीदारी हुई है। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी को किसानों से संपर्क करते हुए खरीद औसत बढ़ाने की बात कही। यहां पर धान की बोरियां खुले में रखी पाई गईं। जिस धान की खरीद हो गई है, उसे गोदाम में भेजवाने का निर्देश दिया।
एडीएम ने संग्रामपुर स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। यहां पर लक्ष्य के सापेक्ष 55.21 प्रतिशत धान की खरीद हुई थी। एडीएम ने कहा कि प्रतिदिन किसानों से संपर्क कर खरीदारी और बढ़ाएं। इसके बाद जैतापुर स्थित राइस मिल का निरीक्षण किया। मिल में प्रोपराइटर फसीउद्दीन मौजूद रहे। मिल में काफी मात्रा में चावल का स्टॉक रखा मिला। मिल में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें