फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सरायखास-सहजौरा संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
-बलरामपुर में बनाया जा रहा सरायखास - सहजौरा सड़क ।-संवाद
विज्ञापन
रेहरा बाजार।सरायखास-सहजौरा संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीण सड़क विकास योजना के तहत एक करोड़ चार लाख की लागत से पीडब्ल्यूडी निर्माण कार्य करा रहा है। इससे 45 गांवों की 20 हजार आबादी को फायदा होगा। जेई रवि प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि काम शुरू हो गया है, 10 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी रामधीरज, लालमन, राजेश, सुशील, अनिल कुमार, अलीम, शमीम अहमद, सीताराम, हीरालाल आदि ने संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से सहजौरा नौडिहवा, बैरिया, मुबारकपुर, अहिरनडीह, सपहा, पिपरा ग्रंट, विजयपुर, सरायखास, मौर्याडीह, नथईपुर कुंवर, नीशापुरवा, सीताराम पुरवा सहित 45 गांवों की आबादी को तहसील उतरौला, ब्लाक रेहराबाजार, नयानगर बाजार, जिला मुख्यालय बलरामपुर आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें