फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बजट के अभाव में अटका रिंग रोड का निर्माण

Tue, 26 Nov 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रिंग रोड का निर्माण बजट के अभाव में अटक गया है। टू लेन बाइपास परियोजना पर 730.37 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। कार्यदायी संस्था को अभी तक सिर्फ 12.53 करोड़ रुपये मिले हैं। पूरा पैसा खर्च हो चुका है, अभी तक छह प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है, जबकि इस परियोजना को फरवरी 2026 तक पूरा करना है।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले बड़े वाहनों को शहर से होकर गुजरना पड़ता है। नगर की एक लाख आबादी को जाम से निजात दिलाने के लिए दिसंबर 2022 में दुल्हिनपुर से बिजलीपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने तक 21 किलोमीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े रिंग रोड का निर्माण कराने की कार्ययोजना मंजूर की गई। सड़क के चौड़ीकरण में 315.69 करोड़ व टू लेन बाइपास के निर्माण में 214.68 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना तैयार की गई। रिंग रोड के निर्माण में 171 करोड़ रुपये व एक फ्लाईओवर के निर्माण में 275 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मिट्टी पटाई में 70 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। निर्माण का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग लखनऊ को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था को अब तक 12.53 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 20 नवंबर तक कार्यदायी संस्था ने पूरा पैसा खर्च करके छह प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। अब आगे के काम के लिए बजट मिलने का इंतजार है।
इन गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड
दूल्हिनपुर, सिरसिया, बालपुर, शंकरपुर, गोपालपुर, कोयलरा, बरांव, सेखुईकला, शेखरपुर, हसुवाडोल, कलंदरपुर, पयागपुर, ज्योनार, गनवरिया, बेलवा सुल्तानजोत व बलरामपुर देहात से होते हुए बिजलीपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने तुलसीपुर मार्ग को रिंग रोड गुजरेगा। इन गांवों के 2250 किसानों से 95 हेक्टेयर भूमि का बैनामा होना है। गनवरिया में शत-प्रतिशत और हसुवाडोल, गोपालपुर व बलरामपुर देहात में आंशिक किसानों से भूमि की खरीद होनी बाकी है।
विज्ञापन

मिट्टी न मिलने से हो रही परेशानी
रिंग रोड निर्माण के ठेकेदार अनिल सिंह ने बताया कि बजट के साथ मिट्टी न मिलने से रिंग रोड का निर्माण कराने में परेशानी हो रही है। यदि समय पर बजट और मिट्टी की व्यवस्था करा दी जाए तो रिंग रोड के निर्माण में तेजी आए।
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
रिंग रोड निर्माण की प्रगति रिपोर्ट और कार्यदायी संस्था को शेष बजट दिलाने के लिए जिला स्तरीय समिति के जरिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शीघ्र बजट मिलने की उम्मीद है, जिससे काम समय पर पूरा कराया जा सके। -पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें