फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के साथ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। फुलवरिया बाईपास पर लंबे इंतजार के बाद ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ शुरु हो गया है। 674 मीटर लंबे टू-लेन ओवरब्रिज का निर्माण 34 करोड़ रुपये से किया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 17 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। एक वर्ष के अंदर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम एवं पूर्व गन्ना मंत्री हनुमंत सिंह ने भूमि पूजन कर ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब तीन दशक से नगर सीमा के बाहर रिंग रोड बनाने की मांग की जा रही थी। रिंग रोड बनाने में सबसे बड़ी समस्या रेलवे लाइन थी।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर रिंग रोड बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया। फुलवरिया बाईपास पर रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया। शासन ने प्रस्ताव को मंजूर करते हुए रिंग रोड के साथ ही ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृत प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

स्वीकृत के बाद ओवरब्रिज निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपए बजट भी आवंटित कर दिया गया है। इस ओवरब्रिज व रिंग रोड का निर्माण पूरा होने से नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ क्षेत्र का चहुमुंखी विकास होगा।
राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 674 मीटर लंबी टू-लेन ओवरब्रिज का निर्माण करीब 34 करोड़ रुपए से किया जाएगा। 6 करोड़ 60 लाख रुपए से 25 मीटर ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे विभाग की तरफ से होगा। दो करोड़ 67 लाख रुपए से बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोल व तार की शिफ्टिंग के साथ ही दोनों तरफ 3.75 मीटर सर्विस लेन का निर्माण कराया जाएगा।
शेष कार्य राज्य सेतु निगम लखनऊ की तरफ से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण एक वर्ष के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह ने ओवरब्रिज व रिंग रोड के निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें