फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विवि की निर्माण सामग्री परीक्षण में पास

विज्ञापन
बलरामपुर में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के भवन निर्माण का निरीक्षण करते डीएम पवन अग्रवाल।-स्रो
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की निर्माण सामग्री का नमूना परीक्षण में पास हो गया है। डीएम पवन अग्रवाल ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान आशंका होने पर डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई। जांच में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक पाई गई।
विज्ञापन


डीएम ने मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लेआउट, एडमिन ब्लॉक व फैसिलिटी सेंटर का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि विश्वविद्यालय का समय से निर्माण पूरा कराकर उच्च शिक्षा विभाग को भवन हैंडओवर करना है। उन्होंने श्रमिक की संख्या बढ़ाते हुए कार्य ने तेजी लाए जाने व कास्टिंग कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाने का निर्देश दिया। समय से भवन निर्माण पूरा होने पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों बलरामपुर, गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती के बच्चों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने के लिए मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें