फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। नगर में रैली निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपकर किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू और जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के कालीथान चौराहे से रैली निकालकर वीर विनय चौराहा, पीपल तिराहा व तहसील होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
किसानों का करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य अभी भी बकाया है। धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के चलते किसान अपना धान बिचौलियों के हाथ बेंचने को विवश हैं। पराली जलाने के आरोप में किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन को पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता, आरिफा उत्साही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, राज बहादुर यादव, खलीलुल्लाह, दीपक मिश्रा और प्रशांत पांडेय उर्फ विक्की आदि ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार शुक्ला को सौंपा। ज्ञ्
ापन में गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, बकाया गन्ना मूल्य का त्वरित भुगतान किए जाने, धान खरीद सुनिश्चित किए जाने, किसानों को पराली का मुआवजा दिए जाने और पराली जलाने के नाम पर किसाने के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर विनय कुमार मिश्रा, मो. जमील, राम कुमार गुप्ता, अजीत प्रताप सिंह, भानु प्रताप एवं धर्मेंद्र सिंह सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें