फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को सफल बनाने की कांग्रेसियों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत बंद को सफल बनाने को कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इसके लिए जिला कार्यालय में बैठक करके सोमवार को रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों का दमन कर रही है। देश के किसानों की जमीन ठेके पर देने के लिए मंडी समितियां और न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म करने के लिए कुचक्र रचा गया है। पिछले कई दिनों से किसान सड़कों पर बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाए कुचलने में जुटी हुई है। उद्योगपतियों व अडानी, अंबानी को सरकार किसानों का मालिक बनाना चाहती है।
राहुल गांधी व समस्त कांग्रेसजन इस बिल के विरोध में आठ दिसंबर को किसानों के समर्थन में भारत बंद को सफल बनाएंगे। बैठक को महासचिव विनय कुमार मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक अशफाक अहमद, हामिद, अमिरिका प्रसाद कुरील, सुरेंद्र यादव, बृजेश मिश्र, धीरज मोदनवाल, मोहम्मद जमील, अवधेश पाल सिंह, आशीष सिंह, प्रशांत पांडेय, विकास सिंह विक्की, विशाल कश्यप, देव प्रकाश मिश्र व दीपक मिश्र आदि ने संबोधित कर आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

बैठक में जिले भर के विभिन्न बाजारों को बंद कराने के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष स्वयं दुकानों को बंद कराकर भारत बंद को सफल बनाने में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें