फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च में गरजे कांग्रेसी

Wed, 07 Oct 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-39-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।-स्रो
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला। अंबेडकर तिराहे से शुरू हुआ मार्च वीर विनय चौराहे होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना देकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था बहाल होने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर उन्हें मताधिकार से वंचित किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आम लोगों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों के मताधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर चुनावों में भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान विनय मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, डॉ. इश्तियाक अहमद खान, उमाशंकर तिवारी, राम बहादुर दुबे, केदार पांडेय, दिलशाद खान, सुशील शुक्ला, डॉ. खली उल्लाह, राजेश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, आसिफ खान, विजय उपाध्याय, अफरोज खान, इबरार खान और मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें