फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। हरैया तिराहे पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारी इस बात को लेकर भयभीत हैं कि अधिग्रहण के बाद उनके व्यवसाय प्रभावित होगा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम उपजिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने उन व्यापारियों से मुलाकात की, जिनकी जमीन ओवरब्रिज निर्माण के लिए अधिग्रहित की जानी है। बैठक में व्यापारियों ने अपनी व्यावसायिक जमीन को छोड़े जाने की मांग उठाई।
व्यापारी गणेश जायसवाल ने कहा कि हम क्षेत्र के विकास में हमेशा सहयोगी रहे हैं, लेकिन अगर हमारी व्यापारिक जमीन ही नहीं बचेगी तो परिवार का भरण-पोषण कठिन हो जाएगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रभावित व्यापारियों को बुलाकर चर्चा की गई और अधिग्रहण के बाद भी लगभग 12 फुट जमीन व्यवसाय के लिए सुरक्षित रहेगी। शासन के निर्देशानुसार उचित मुआवजा और अन्य आवश्यक सहायता भी प्रदान की जाएगी। बैठक में गणेश जायसवाल, पुटरु जायसवाल, आकाश जायसवाल, सूरज, बाबू, राजेंद्र और सोनू सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें