फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कॉमन एयरपोर्ट की जमीन का शीघ्र होगा अधिग्रहण

Thu, 21 Nov 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कॉमन एयरपोर्ट के लिए बाकी बची जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट गोंडा व भूमि अध्यापित अधिकारी कॉमन एयरपोर्ट विजय शर्मा ने बीते दिन कलेक्ट्रेट पहुंचकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी ली है। नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने बताया कि बलरामपुर व श्रावस्ती सीमा पर हवाई अड्डा का निर्माण हुआ था, जिसके संचालन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। रनवे के लिए बलरामपुर में भूमि का अधिग्रहण होना है।
जिले के 350 किसानों से 40.5 हेक्टेयर भूमि की कुल खरीद होनी थी, जिसके सापेक्ष अब तक 0.24 हेक्टेयर भूमि का बैनामा नहीं हो सका है। इसके लिए किसानों को शीघ्र ही नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉमन एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए सदर ब्लॉक के ग्राम बगाही व एलहवा में भूमि चिह्नित की गई थी। भूमि अध्यापित अधिकारी ने अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाकी बची भूमि का बैनामा होने के बाद कॉमन एयरपोर्ट का विस्तार शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें