फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आगमन की युद्घस्तर पर हो रही तैयारी, दिन-रात हो रहा काम

विज्ञापन
बलरामपुर के हसुवाडोल के पास ट्रैक्टर से खेत किया जा रहा समतल। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। देश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना सरयू नहर का लोकार्पण करने 11 दिसम्बर को आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम स्थल को रात दिन काम करके युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है। सात अथवा आठ दिसंबर को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद बलरामपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार कार्यक्रम स्थल हसुवाडोल का निरीक्षणर दोपहर में पहुंचे देवीपाटन मंडल गोण्डा के कमिश्नर एसबीएस रंगाराव ने डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के साथ किया। आयुक्त ने स्थल पर तैयार किए जा रहे पांच हेलीपैड का गहनता से निरीक्षण किया।
इन लोगों ने मंच व पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। कमिश्नर, डीएम तथा एसपी ने तैयारी करा रहे अफसरों के साथ गहन विचार विमर्श भी किया। कमिश्नर ने गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती तथा बहराइच से आने वाले वाहनों के लिए बनाए जा रहे पार्किंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

व्यवस्था में कहीं कोई चूक न रह जाए इस बात पर कड़ी नजर रखने का निर्देश कमिश्नर ने डीएम तथा एसपी सहित अन्य अफसरों को दिया। सीएम के निरीक्षण से पूर्व अधिकांश तैयारियां पूर्ण करा लेने की रूपरेखा तैयार की गई। मौके पर एडीएम राम अभिलाष, एसडीएम सदर राजेन्द्र बहादुर समेत पीडब्लूडी, बिजली आदि विभागों के अफसर मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल को समतल कर उसे जनसभा के लिए तैयार किए जाने के लिए पीडब्लूडी व सिंचाई विभाग के अफसर तथा कर्मी दिन रात जुटे हुए हैं। खेतों की मेड़ों को ट्रैक्टर व लेबलर से खोदकर समतल किया जा रहा है।
वीवीआईपी को हेलीपैड से मंच तक ले जाने के लिए सड़क तैयार की जा रही है। जनसभा में आने वाले वीआईपी व आम नागरिकों के लिए अलग से मार्ग बनाया जा रहा है। काम में लगे लोगों के लिए नगर पालिका परिषद बलरामपुर के टैंकर से पेयजल भेजा जा रहा है। सुरक्षा कर्मी स्थल पर टेंट लगाकर मुस्तैद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें