फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: थारू जनजाति लोगों के बीच पहुंचे आयुक्त, ली जानकारी

विज्ञापन
बलरामपुर के चंदनपुर में स्थलीय निरीक्षण करते मंडलायुक्त।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे विकास खंड पचपेड़वा के थारू जनजाति ग्राम चंदनपुर में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील व डीएम पवन अग्रवाल ने चौपाल लगाकर विकास कार्यों का सत्यापन किया। योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

आयुक्त ने थारू जनजाति ग्रामों के प्रधानों, धात्री महिलाओं, महिला स्वयं सहायता समूह आदि से वार्ता की। पोषाहार वितरण, बच्चों के नियमित टीकाकरण, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को नियमित राशन वितरण सहित अन्य के बारे में जानकारी दी। आयुक्त ने गांव में कैंप लगाकर पात्रों के पेंशन आवेदन फॉर्म भरवाए जाने का निर्देश बीडीओ को दिया। जन्म प्रमाणपत्र समय से निर्धारित समयावधि के भीतर बनाए जाने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि सभी आवश्यक प्रमाणपत्र ग्राम पंचायत सचिवालय पर निर्धारित समयावधि के भीतर बनाए जाएं, बेवजह आवेदन पत्र लंबित होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आयुक्त ने विशुनपुर विश्राम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने थारू जनजाति संग्रहालय इमलिया कोडर की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीडीओ हिमांशु गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें