फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचा रहे जिले के बने उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के बने उत्पाद धूम मचा रहे हैं। इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पांच दिवसीय ट्रेड शो में जिले के दो उद्यमियों ने अपना स्टॉल लगाया है।
विज्ञापन

देहली ब्रेकरी के प्रोपराइटर रजीउद्दीन खान व कुमार मसाला उद्योग के निर्माता उमेश चंद्र अग्रवाल ने नोएडा के पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपने उत्पादों की बिक्री करने के लिए स्टॉल लगाया है। इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए अपने उत्पादों काे देश-विदेश में पहुंचाने के लिए जिले के उद्यमियों में काफी उत्सुकता दिख रही है।
रजीउद्दीन ने बताया कि उनके देहली ब्रेकरी में ही बने उत्पादों को इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल किया गया है। देश विदेश के लोग देहली ब्रेकरी का सामान खरीद रहे हैं। पसंद आने पर भारी मात्रा में खरीदारी करने का ऑफर भी दिया है। देहली ब्रेकरी कारोबार को देश विदेश में बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उमेश चंद अग्रवाल के बेटे अमर प्रेम ने अपने उद्योग की दाल से बने बेसन व अन्य उत्पादों का स्टॉल लगाया है। अमर ने बताया कि इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्पादों को शामिल करने से काफी उत्सुक हैं। अपने उद्योग में चने की दाल से शुद्ध बेसन बना रहे हैं, जो इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले देश-विदेश के कारोबारियों को लुभाएगा। इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल किए जाने पर जिले के दोनों उद्यमियों ने खुशी जताई है।

कारोबारियों के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

नोएडा में आयोजित होने वाले दूसरे पांच दिवसीय इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के दो उद्यमियों ने अपने उत्पादों का स्टॉल लगाया है। ट्रेड शो में देश-विदेश के खरीदार आ रहे हैं जो इनके उत्पादों को अंतर राष्ट्रीय बाजार में नई पहचान देंगे। जिले के दोनों व्यापारियों का कारोबार भी बढ़ने की काफी उम्मीद है।
विज्ञापन


-राजेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें