फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कौव्वापुर समिति पर किसानों से अभद्रता की जांच करेंगे सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खाद वितरण के दौरान किसानों से धक्कामुक्की करने का मामला तूल पकड़ रहा है। किसानों को धक्का देने और बल प्रयोग करने का वीडियो मंगलवार को सामने आया था। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बुधवार को मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि समिति पर खाद वितरण के दौरान काफी भीड़ हो गई थी।
विज्ञापन

समिति पर तैनात दराेगा व पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाने के लिए सख्ती की थी। मामले की जांच कराई जा रही है। पूरे मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक ललिया डॉ. जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। एएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी। बताया कि पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई है किसानों से सहूलियत से पेश आएं। किसानों से भी व्यवस्था बनाने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें