फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सीओ तुलसीपुर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण से सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद की केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को मौत हो गई है। सीओ की मौत पर जिले भर में शोक की लहर रही। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा, सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्र व एएसपी अरविंद मिश्र समेत तमाम अफसरों व कर्मियों ने शुक्रवार को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस, पुलिस ऑफिस, गोपनीय कार्यालय, सभी कोतवाली व थानों में पुलिस अफसरों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों ने शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा में मौजूद सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों ने सीओ को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर कोतवाली, देहात कोतवाली, उतरौला कोतवाली, जरवा कोतवाली, गैसड़ी कोतवाली, थाना रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, पचपेड़वा, महराजगंज तराई, हरैया, गौरा चौराहा व ललिया में प्रभारी निरीक्षकों के निर्देशन में शोकसभा आयोजित की गई। सीओ सिटी, सीओ तुलसीपुर, सीओ उतरौला व सर्किल महराजगंज तराई के दफ्तरों में भी शोकसभा की गई। यातायात कार्यालय में भी शोकसभा का आयोजन किया गया। एसपी व डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि कोरोना महामारी से खुद को सुरक्षित रखने में सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें