फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीएमओ को बंद मिले दो आरोग्य मंदिर, दो सीएचओ को नोटिस

विज्ञापन
बलरामपुर के आयुष्मान मंदिर मुड़िला का निरीक्षण करते सीएमओ ।
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो आरोग्य मंदिर बंद मिले। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने तुलसीपुर ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़िला, शिवानगर व रमवापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़िला व शिवानगर के गेट पर ताला लगा हुआ था। वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रमवापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंशु कुमारी ड्यूटी पर मौजूद मिलीं। सीएमओ ने निर्देश दिया कि यहां आने वाले सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। संचारी व गैर संचारी रोगों के बारे में जरूर बताया जाए। गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर करें। साथ ही अधीक्षक को इसकी जानकारी दें। ताकि मरीज का अच्छे से फॉलोअप किया जा सके।
बंद मिले आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुड़िला व शिवानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है। इसलिए सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित होकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें