फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा भुगतान न होने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कई अस्पतालों में आशा के मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। सीएचसी गैसड़ी में प्रसूताओं को तीन दिन से भोजन न दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने कार्य व्यवहार में सुधार का निर्देश दिया है। संस्थागत प्रसव के प्रगति की समीक्षा करते हुए हरहाल में लक्ष्य प्राप्ति की बात कही गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में सोमवार को जिला स्वास्थ्य कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्रीदत्तगंज के जिगना, उतरौला के बढ़या पकड़ी तथा पचपेड़वा के सेमरहवा व रेहरा बाजार के प्रानपुर में आशा के मानदेय व प्रोत्साहन राशि आदि का सबसे कम भुगतान होने पर सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह भड़क उठे।
उन्होंने आशा का भुगतान शीघ्र किए जाने का निर्देश संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों को दिया। रेहरा बाजार व गैसड़ी में एचआईवी टेस्ट नहीं होने तथा गैड़ास बुजुर्ग में संस्थागत प्रसव की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षकों को हरहाल में लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैसड़ी में तीन दिनों से प्रसूताओं को खाना नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें