फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल के कार्यालय से सीएम योगी आदित्यनाथ के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को एडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीएम 19 नवंबर को अपराह्न 3.45 बजे हेलीकाप्टर से मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

हेलीपैड से प्रस्थान कर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर जाएंगे। मंदिर में ब्रम्हलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंदिर परिसर में ही सीएम के रात्रि विश्राम के लिए आरक्षण किया गया है। 20 नवंबर को प्रात 9.30 बजे कार से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से निकलकर हेलीपैड स्थल मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर पहुंचेंगे।
हेलीकाप्टर से पुलिस लाइंस बलरामपुर में सीएम के प्रात: 10 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। पुलिस लाइंस सभागार में बलरामपुर व गोंडा जनपद के अफसरों के साथ सीएम समीक्षा बैठक करें।
विज्ञापन

दो घंटे तक चलने वाली समीक्षा बैठक में सीएम विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था के बारे में भी अफसरों से जानकारी हासिल करेंगे। दोपहर 12.05 बजे सीएम हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें