फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार गिरने से दो लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में सोमवार को अचानक हाईटेंशन तार गिरने से दो लोग चपेट में आ गए। घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों ने निजी क्लीनिक पर पहुंचकर अपना इलाज कराया। अवर अभियंता के निर्देश पर लाइन मैन ने आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

कल्यानपुर ग्राम पंचायत के प्रधान निजामुद्दीन ने बताया कि सोमवार को अचानक उनके घर के पास हाईटेंशन तार गिर गया। अब्दुल रहमान की पत्नी नाजमा और आजम अली खेत से काम करके घर लौट रहे थे तभी तार गिरने से दोनों चपेट में आ गए। दोनों लोग मामूली रुप से झुलस गए। सूखे डंडे व टहनी से दोनों को तार से छुड़ाया गया और अवर अभियंता को फोन कर घटना की जानकारी दी गई।
अवर अभियंता संतोष कुमार मौर्य ने लाइनमैन को फोन करके तत्काल बिजली आपूर्ति रोकने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान ने दोनों का निजी क्लीनिक में इलाज कराया। ग्रामीणों ने डीएम से जर्जर तारों को बदलवाए जाने की मांग की जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें