फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी की उतारी आरती, गोसेवा कर खिलाया गुड़

Tue, 11 Nov 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
मंदिर में पूजन करते सीएम योगी।
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजन-अर्चन किया। ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सोमवार रात ही पहुंच गए थे। मंगलवार भोर उन्होंने मां पाटेश्वरी की आरती उतारी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने देश-प्रदेश में शांति, व्यवस्था और समृद्धि की कामना करते हुए करीब 45 मिनट तक गर्भगृह में ध्यानमग्न रहकर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में स्थित ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ योगी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने सूर्यकुंड की परिक्रमा की और मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। बछड़ों को स्नेहपूर्वक दुलार किया। मंदिर से मुख्यमंत्री ने सुबह लगभग 9:30 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान किया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला प्रशासन के अधिकारी, साधु-संत मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिल्ली धमाके पर जताई चिंता, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर परिसर में रात में ही डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से वार्ता कर दिल्ली विस्फोट की स्थिति पर जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सुबह भी उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि सीमा पार से आने-जाने वालों पर नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तत्काल रोका जाए।
विकास योजनाओं में तेजी लाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री योगी ने तुलसीपुर प्रवास के दौरान बलरामपुर मंडल के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और लंबित विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं पर संवेदनशील रहते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंडल के चारों जिलों के जिलाधिकारी से उन्होंने चल रही योजनाओं की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें